ऐश्वर्या राय ने डिलीवरी के बाद ऐसे घटाया अपना वजन बॉडी शेमिंग करने वालों को दिया करारा जवाब
January 2, 2026

आराध्या के जन्म के बाद बढ़ते वजन के कारण ऐश्वर्या राय को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। हालांकि, उन्होंने हार न मानते हुए अनुशासित जीवनशैली अपनाकर सबको हैरान कर दिया। ऐश्वर्या अपने दिन की शुरुआत गुनगुने पानी, नींबू और शहद से करती थीं और नाश्ते में प्रोटीन और फाइबर युक्त ओट्स और ब्राउन ब्रेड का सेवन करती थीं।
फिटनेस के लिए वह उबली सब्जियां, दाल-चावल और सलाद जैसे घर के खाने पर निर्भर रहीं। रात का भोजन वह सोने से करीब पांच घंटे पहले कर लेती थीं और रोजाना 45 मिनट योग के साथ जिम और वॉक को प्राथमिकता देती थीं। आज 49 की उम्र में भी उनकी फिटनेस का राज यही संतुलित आहार और नियमित व्यायाम है।