करण जौहर की फैमिली ड्रामा में वापसी आलिया भट्ट संग दिखेगा बड़ा धमाका
January 5, 2026

करण जौहर एक बार फिर अपने पसंदीदा जोनर यानी फैमिली ड्रामा के साथ निर्देशन की कमान संभालने के लिए तैयार हैं। ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के तीन साल बाद यह उनकी आठवीं फिल्म होगी। सूत्रों के मुताबिक यह फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ की तरह ही बड़े स्तर पर बनाई जाएगी। फिल्म की स्क्रिप्ट फाइनल हो चुकी है और इसका प्री-प्रोडक्शन कार्य जून या जुलाई में शुरू होने की उम्मीद है।
इस फिल्म में मुख्य रूप से चार कलाकार नजर आएंगे जिनमें आलिया भट्ट का नाम लगभग तय माना जा रहा है। फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू होने की संभावना है और इसे अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। चर्चा है कि फिल्म का शुरुआती नाम ‘कभी खुशी कभी गम २’ रखा गया है जिससे प्रशंसकों के बीच उत्सुकता काफी बढ़ गई है।