‘बॉर्डर 2’ से पहले सुनील शेट्टी ने बेटे अहान को दी ये खास सलाह, सुनकर इमोशनल हो जाएंगे आप!

सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है। इस फिल्म में सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी भी एक अहम भूमिका में नजर आएंगे। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सुनील शेट्टी ने अपने बेटे के करियर और ‘बॉर्डर 2’ को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि अहान के लिए ‘तड़प’ के बाद के दो साल काफी मुश्किल भरे रहे थे, लेकिन अब उन्हें मिल रहा प्यार देखकर उनकी आंखें भर आती हैं।

सुनील शेट्टी की अहान को सीख: इंटरव्यू में सुनील ने कहा, “मैंने अहान से बस इतना कहा है कि अपना पूरा दिल लगा दो। जिस किरदार को निभा रहे हो, उसमें खुद को पूरी तरह डाल दो। इसके साथ ही लोगों के साथ अच्छा व्यवहार रखो। मैंने अपने करियर में बहुत दोस्त बनाए हैं और वही सबसे ज्यादा मायने रखता है।”

रिलीज डेट: फिल्म ‘बॉर्डर 2’ इसी महीने २३ जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है और इसमें वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ जैसे सितारे भी नजर आएंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *