विजय देवरकोंडा संग शादी की खबरों पर रश्मिका मंदाना ने तोड़ी चुप्पी
January 20, 2026

साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की चर्चाएं एक बार फिर तेज हो गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि यह जोड़ी 26 फरवरी को उदयपुर में शादी के बंधन में बंधने वाली है। इन अफवाहों पर प्रतिक्रिया देते हुए रश्मिका ने कहा कि पिछले चार सालों से लोग एक ही सवाल पूछ रहे हैं और सही समय आने पर ही वह इस पर बात करेंगी।
हाल ही में दोनों को रोम में नया साल मनाते हुए साथ देखा गया था, जिससे उनके रिश्ते की खबरों को और बल मिला। हालांकि अक्टूबर 2025 में सगाई की खबरों पर भी कपल ने अब तक कोई आधिकारिक मुहर नहीं लगाई है। पर्दे पर ‘गीता गोविंदम’ जैसी हिट फिल्में देने वाली यह जोड़ी जल्द ही राहुल सांकृत्यान की अगली फिल्म में साथ नजर आ सकती है।