बिग बॉस OTT फैंस का टूटा दिल! नहीं आएगा सीजन 4, मेकर्स ने अचानक लिया चौंकाने वाला फैसला

रियलिटी शो की दुनिया से एक ऐसी खबर आ रही है जिसने ‘बिग बॉस OTT’ के चाहने वालों को निराश कर दिया है। ‘बिग बॉस 19’ के खत्म होने के बाद दर्शक बेसब्री से इसके चौथे सीजन का इंतजार कर रहे थे, लेकिन ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो अब बिग बॉस OTT का अगला सीजन नहीं आएगा। मेकर्स ने इस डिजिटल फॉर्मेट को आगे न बढ़ाने का मन बना लिया है।

बता दें कि अब तक ‘बिग बॉस OTT’ के तीन सफल सीजन आ चुके हैं, जिसमें दिव्या अग्रवाल, एल्विश यादव और सना मकबूल ने जीत हासिल की थी। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इस शो को युवाओं का भरपूर प्यार मिला था। बावजूद इसके, चर्चा है कि अब मेकर्स हिंदी में सिर्फ एक ही मुख्य ‘बिग बॉस’ शो पर फोकस करेंगे।

BBTak की रिपोर्ट के अनुसार, मेकर्स को लग रहा है कि ओरिजिनल टीवी शो और OTT वर्जन की वजह से दर्शकों का बंटवारा हो रहा है। चूंकि अब टीवी वाला बिग बॉस भी OTT पर 24 घंटे लाइव उपलब्ध रहता है, इसलिए अलग से OTT सीजन बनाने का कोई खास मतलब नहीं रह गया है। हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक मुहर नहीं लगी है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि प्लानिंग पूरी हो चुकी है। अब दर्शकों को साल में दो बार नहीं, बल्कि सिर्फ एक बार सलमान खान के शो का ग्रैंड डोज मिलेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *