सलमान खान मानहानि मामले में फंसे अभिनव कश्यप अदालत ने लगाया भारी जुर्माना
February 1, 2026

फिल्म ‘दबंग’ के निर्देशक अभिनव कश्यप को सलमान खान और उनके परिवार के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करना भारी पड़ गया है। अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर किसी की छवि खराब करने या आपत्तिजनक भाषा इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं दी जा सकती। सलमानी की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने के कारण यह कानूनी कार्रवाई की गई है।
वकील प्रदीप गांधी द्वारा दायर इस मानहानि मामले में अदालत ने अभिनव को भविष्य में ऐसी टिप्पणियों से दूर रहने का आदेश दिया है। इसके साथ ही सलमान और उनके परिवार की मानहानि के मुआवजे के रूप में उन्हें मोटी रकम चुकाने का निर्देश दिया गया है। अदालत का यह फैसला सोशल मीडिया पर दूसरों की छवि बिगाड़ने वालों के लिए एक बड़ी चेतावनी माना जा रहा है।