क्या अरिजीत सिंह थामेंगे भाजपा का दामन? राजनीतिक गलियारों में मची हलचल
February 2, 2026

हाल ही में प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने की घोषणा कर सबको चौंकाने वाले अरिजीत सिंह को लेकर अब एक नई चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक हल्कों में उनके भाजपा में शामिल होने की खबरें तैर रही हैं। हालांकि, भाजपा नेता दिलीप घोष, गौरीशंकर घोष और रुद्रनील घोष ने स्पष्ट किया है कि पार्टी नेतृत्व की ओर से उन्हें अभी तक ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है।
वहीं इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए तृणमूल सांसद रचना बनर्जी ने कहा कि चुनाव से पहले ऐसी अफवाहें अक्सर उड़ती रहती हैं। माकपा नेता शतरूप घोष ने भी इस विषय पर किसी भी तरह की टिप्पणी करने से इनकार करते हुए इसे काल्पनिक बताया। फिलहाल अरिजीत सिंह के राजनीति में आने की खबरों ने प्रशंसकों और नेताओं के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है।