“पीठ पीछे मजाक उड़ाना कायरता है!” निक्की तंबोली ने बॉडी-शेमिंग कमेंट को लेकर प्रिंस नरूला को लताड़ा
रियलिटी शो ‘The 50’ के सेट पर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। शो की कंटेस्टेंट निक्की तंबोली ने प्रिंस नरूला पर ‘बॉडी-शेमिंग’ (Body-shaming) करने का आरोप लगाया है। निक्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक वीडियो क्लिप साझा करते हुए प्रिंस के आचरण और उनके व्यक्तित्व पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
क्या है पूरा मामला? शो के एक एपिसोड के दौरान प्रिंस ने कथित तौर पर निक्की के शारीरिक बनावट पर टिप्पणी की थी। इस पर नाराजगी जताते हुए निक्की ने लिखा, “तथाकथित पति, पिता और पब्लिक फिगर! अगर आपकी बेटी के शरीर के बारे में कोई ऐसी बात करता, तो क्या आप तब भी हंसते? यह कोई गेम या रणनीति नहीं है। यह चुपके से की गई बॉडी-शेमिंग है—एक कायरतापूर्ण तरीका।”
निक्की का प्रिंस को करारा जवाब निक्की ने अपनी पोस्ट में आगे कहा कि प्रभाव होने का मतलब यह नहीं है कि आप किसी का अनादर करें। उन्होंने कहा, “पीठ पीछे मजाक उड़ाना ताकत नहीं, बल्कि आत्मविश्वास का मुखौटा पहनकर छिपा हुआ डर है। बिना जिम्मेदारी के प्रभाव नेतृत्व नहीं, बल्कि विफलता और कमजोरी है।”
दोनों सितारों का सफर निक्की तंबोली ने ‘बिग बॉस १४’ और ‘बिग बॉस मराठी ५’ में अपनी पहचान बनाई है, जबकि प्रिंस नरूला को ‘रोडीज’, ‘स्प्लिट्सविला’ और ‘बिग बॉस ९’ जैसे कई शोज जीतने के लिए जाना जाता है। जियोहॉटस्टार (JioHotstar) पर प्रसारित होने वाले इस नए शो ‘The 50’ में इन दोनों के बीच के इस टकराव ने दर्शकों का ध्यान खींचा है।