“महिलाएं सुरक्षित नहीं तो शो नहीं होगा!” दिल्ली कॉन्सर्ट के बीच भड़कीं जैस्मीन सैंडलस

मशहूर पंजाबी सिंगर जैस्मीन सैंडलस अपनी गायकी के साथ-साथ अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। हाल ही में दिल्ली में आयोजित उनके एक कॉन्सर्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है। वीडियो में जैस्मीन को उस समय अपना शो बीच में ही रोकते देखा गया, जब उन्होंने देखा कि कुछ युवक वहां मौजूद महिला फैंस को परेशान कर रहे हैं।

जैस्मीन ने मंच से ही सिक्योरिटी को सख्त लहजे में निर्देश दिया और कहा, “सिक्योरिटी, क्या आप इन दो लड़कों को बाहर निकाल सकते हैं? ये महिलाओं को परेशान कर रहे हैं।” इसके बाद उन्होंने पंजाबी में कसम खाते हुए कहा, “अगर मेरे कॉन्सर्ट में महिलाएं सुरक्षित महसूस नहीं करतीं, तो मैं परफॉर्म नहीं करूंगी।” उनके इस साहसी कदम की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है। यूजर्स उन्हें ‘असली रानी’ बता रहे हैं जो अपने फैंस की सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकती हैं। कॉन्सर्ट में उनके साथ आयशा खान भी मौजूद थीं, जिन्होंने जैस्मीन के इस जज्बे को सलाम किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *