यह कैसा समाज है! ढाई साल की बच्ची का मां के प्रेमी ने किया ‘रेप’, अस्पताल में हुई मासूम की मौत

ढाई साल की बच्ची बलात्कार का शिकार हुई! अस्पताल ले जाने पर मासूम की मौत हो गई। रविवार रात मुंबई में यह दर्दनाक घटना घटी। आरोप है कि मां के सहयोग से उसके प्रेमी ने बच्ची का बलात्कार किया। पुलिस ने आरोपी मां और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। मां के इस अमानवीय कृत्य से सवाल उठ रहा है, कि हम किस समाज में रह रहे हैं!

जानकारी के अनुसार, घटना के बाद बच्ची को गंभीर हालत में उसकी मां और मां का प्रेमी अस्पताल ले गए। वहीं बच्ची की मौत हो गई। डॉक्टरों ने बच्ची की शारीरिक जांच की तो गुप्तांगों पर चोट के निशान पाए। संदेह होते ही पुलिस को सूचना दी गई।

लांबनी थाने के अधिकारियों ने पहुंचकर बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए मामला भी दर्ज किया। बच्ची की मां और उसके प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उन्होंने बलात्कार की बात कबूल कर ली। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मां के प्रेमी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं के तहत बलात्कार और हत्या का आरोप दर्ज किया गया है।

लांबनी थाने के एक अधिकारी ने बताया, “आरोपी महिला और उसके 19 वर्षीय प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जब महिला गर्भवती थी, तब उसका पति उसे छोड़कर चला गया था। इसके बाद दोनों का तलाक हो गया। इसी बीच, महिला ने एक बेटी को जन्म दिया। तब से वह महिला अपने मायके में रहने लगी। इसी दौरान उसकी 19 वर्षीय एक युवक के साथ प्रेम संबंध बन गए।”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *