क्या भगवान का नाम जपते हुए आपको भी आती है नींद या आलस? तो हो जाएं सावधान… प्रेमानंद महाराज ने बताया हैरान कर देने वाला कारण
माना जाता है कि जब कोई भक्त सच्चे मन से भगवान का नाम जपता है, तो वह उसे ईश्वर के करीब ले जाता है। कई बार ऐसा होता है कि नामजप करते समय नींद आने लगती है। भगवान का नाम जपते समय मन स्थिर नहीं रहता और आलस आता है।
यह समस्या लगभग हर भक्त को कभी न कभी परेशान करती है और लोग सोचते हैं कि ऐसा क्यों होता है?
एक भक्त ने प्रेमानंद महाराज से ऐसा ही प्रश्न पूछा कि महाराज, अक्सर प्रभु का नाम स्मरण करते हुए नींद आ जाती है या आलस आता है। इस बारे में क्या करना चाहिए? तो आइए जानते हैं प्रेमानंद महाराज ने इस विषय पर क्या उत्तर दिया।
प्रेमानंद महाराज ने कहा कि अगर किसी व्यक्ति को नामजप करते हुए नींद आती है तो उसे अपनी खाने की आदतों पर ध्यान देना चाहिए। अन्न हमेशा सात्विक होना चाहिए।
अगर आप कम मसाले, तेल, प्याज-लहसुन, मांस, मदिरा का सेवन छोड़ दें और प्रतिदिन कम से कम 6 घंटे की नींद लें तो नामजप करते समय आपको नींद नहीं आएगी।
इसके बाद महाराज ने कहा कि अगर फिर भी नींद आ रही है तो उठकर टहलने जाएं, सिर पर ठंडा पानी डालें, लेकिन नामस्मरण करते समय सोएं नहीं। महाराज कहते हैं कि नींद के समय ठीक से सोएं। आलस छोड़ें, नींद से जूझकर ही जीवन में विजय प्राप्त की जा सकती है।
प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि नामजप करते समय नींद आना साधना में बाधा बन सकता है, लेकिन इसका उपाय नियमित दिनचर्या और अभ्यास है। यदि हम समय पर सोएं, सीमित भोजन करें और अपनी दिनचर्या सात्विक करें तो जप करते समय मन एकाग्र रहेगा और नींद हमें परेशान नहीं करेगी।