वंदे भारत पर फिर हमला, खिड़की पर पत्थर लगने से बच्चा घायल

वंदे भारत पर फिर हमला, खिड़की पर पत्थर लगने से बच्चा घायल

नई दिल्ली: वंदे भारत पर एक बार फिर हमला हुआ है। पत्थर लगने से एक बच्चा घायल हो गया। यह घटना उत्तर प्रदेश के रायबरेली में हुई। खिड़की का शीशा तोड़कर एक पत्थर बच्चे के सिर पर लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। रेलवे ने घटना की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, ट्रेन अपनी मंजिल की ओर तेज गति से बढ़ रही थी।

तभी रामचौरा और अत्तारामपुर के बीच यह घटना हुई। अचानक खिड़की के शीशे पर एक पत्थर लगा। बच्चा खिड़की के पास अपनी मां के साथ बैठा था। पत्थर उसके सिर पर जा लगा। अनुमान है कि यह पत्थर जानबूझकर फेंका गया है। गौरतलब है कि इस तरह की घटना नई नहीं है, वंदे भारत पहले भी हमलों का शिकार हुई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *