खौफनाक! मुंबई एयरपोर्ट पर यात्री के बैग से मिले 47 जहरीले सांप और कछुए

आमतौर पर एयरपोर्ट पर सोना या कीमती सामान बरामद किया जाता है। लेकिन मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला। थाईलैंड से आ रहे एक भारतीय यात्री के बैग से कस्टम अधिकारियों ने 47 जहरीले सांप और पांच कछुए बरामद किए। इस घटना से सुरक्षाकर्मी भी हैरान रह गए।
पता चला है कि यात्री बैंकॉक से भारत आ रहा था। मुंबई एयरपोर्ट पर उसके बैग की तलाशी के दौरान ये बड़ी संख्या में सरीसृप मिले। उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। बरामद किए गए सरीसृपों में तीन स्पाइडर-टेल्ड हॉर्नड वाइपर, पांच एशियाई लीफ टर्टल और 44 इंडोनेशियाई पिट वाइपर शामिल हैं।
वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत इन सांपों और कछुओं को उस देश में वापस भेजा जाएगा, जहां से इन्हें लाया गया था। रॉ (वन्यजीव कल्याण के लिए बचाव संघ) की एक टीम ने इन जानवरों की प्रजातियों की पहचान करने में मदद की है। आरोपी यात्री के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। भारत में संरक्षित या लुप्तप्राय प्रजातियों के जानवरों के आयात पर प्रतिबंध है। कस्टम विभाग ने सोशल मीडिया पर सांपों की तस्वीरें जारी की हैं।