आप विधायक बने संजीव अरोड़ा, अब राज्यसभा सीट पर कौन
June 24, 2025

लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार और निवर्तमान राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा ने कांग्रेस के भरत भूषण को 10,637 वोटों से हराकर बड़ी जीत हासिल की है। इस जीत के बाद यह लगभग तय है कि संजीव अरोड़ा को जल्द ही पंजाब कैबिनेट में मंत्री पद दिया जा सकता है, जैसा कि पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने चुनाव प्रचार के दौरान संकेत दिया था।
संजीव अरोड़ा के विधायक बनने के बाद अब यह सवाल उठ रहा है कि उनकी खाली हुई राज्यसभा सीट पर पार्टी किसे भेजेगी। इस संबंध में विभिन्न नामों पर कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन अरविंद केजरीवाल ने स्पष्ट कर दिया है कि वह खुद राज्यसभा नहीं जाएंगे और इस सीट पर फैसला पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी द्वारा लिया जाएगा।