नफरत भरी शादी और खूनी अंत, दुल्हन ने पति को तीन बार मारने की कोशिश के बाद दिया जहर
June 24, 2025

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक नवविवाहिता ने शादी के 30 दिनों के भीतर ही अपने पति की हत्या कर दी। चौंकाने वाली इस घटना में, दुल्हन सुनीता ने अपने पति बुधनाथ को इसलिए मार डाला क्योंकि उसे उसका चेहरा पसंद नहीं था। सुनीता ने इससे पहले तीन बार अपने पति को मारने का असफल प्रयास किया था, जिसके बाद चौथी बार उसने चिकन करी में जहर मिलाकर उसे मौत के घाट उतार दिया।
पुलिस जांच में पता चला कि सुनीता शादी के लिए राजी नहीं थी, लेकिन परिवार के दबाव में उसने बुधनाथ से शादी कर ली। शादी के कुछ दिनों बाद ही उसने पति से छुटकारा पाने की साजिश रचनी शुरू कर दी थी। पंचायत के फैसले के बाद ससुराल लौटने पर सुनीता ने बाजार से कीटनाशक खरीदकर रात के खाने में पति को जहर दे दिया। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है और उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।