कोलकाता सामूहिक दुष्कर्म मामले में मनोजित के फोन से मिला आपत्तिजनक वीडियो

कोलकाता के एक कॉलेज के गार्ड रूम में कानून की एक छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में नया मोड़ आ गया है। इस घटना से पूरे शहर में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी मनोजित मिश्रा के मोबाइल फोन से पीड़िता का आपत्तिजनक वीडियो बरामद किया है। दुष्कर्म के बाद मनोजित ने पीड़िता का डेढ़ मिनट का एक वीडियो बनाया था और उसे वायरल करने की धमकी दी थी। यह वीडियो अब पुलिस के लिए अहम सबूत बन गया है।
पुलिस का मानना है कि यह दुष्कर्म एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा था, क्योंकि आरोपियों ने वारदात के लिए ऐसे दो स्थानों का चयन किया था जहां सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे थे। इस जघन्य घटना के विरोध में कोलकाता और हावड़ा में विभिन्न राजनीतिक दलों ने विरोध प्रदर्शन किए हैं, जिसके बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार समेत कई प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।