होटल के बाद जयपुर में बाथरूम वीडियो कांड, ब्लैकमेल कर महिला से दुष्कर्म
June 29, 2025

राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक फाइव स्टार होटल में कपल के इंटिमेट वीडियो के वायरल होने के बाद अब बस्सी क्षेत्र से एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला का नहाते समय गुप्त रूप से वीडियो बना लिया गया। इसके बाद आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला के साथ कई बार दुष्कर्म किया।
पीड़ित 29 वर्षीय महिला ने बस्सी थाने में आरोपी बबलू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि बबलू ने उसे ब्लैकमेल कर होटल और कार में दुष्कर्म किया। जब आरोपी का दबाव बढ़ता गया तो महिला ने अपने परिवार को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।