महिला खतना एक अपराध, पॉप फ्रांसिस ने की निंदा
June 29, 2025

महिलाओं के अधिकारों और स्वतंत्रता पर बहस के बीच, पोप फ्रांसिस ने महिला खतना (एफजीएम) को ‘अपराध’ बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की है। उन्होंने इसे मानवाधिकारों का उल्लंघन करार दिया और महिलाओं के अधिकारों, समानता व अवसरों के लिए लड़ाई जारी रखने का आह्वान किया। यह बयान महिलाओं के खतना की दर्दनाक प्रक्रिया और इसे समाप्त करने की वैश्विक आवश्यकता पर एक नई बहस छेड़ रहा है।
महिला खतना एक रूढ़िवादी प्रथा है जिसमें महिलाओं के बाहरी जननांगों को काटा जाता है, जो शारीरिक और मानसिक रूप से गहरा आघात पहुंचाता है। भारत में बोहरा समुदाय सहित कई देशों में यह प्रथा अभी भी जारी है, जबकि संयुक्त राष्ट्र ने इसे मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन मानते हुए 2030 तक इसके पूर्ण उन्मूलन का लक्ष्य रखा है।