प्यार का खूनी अंत, लिव-इन पार्टनर ने 25 बार गोदा चाकू
June 29, 2025

हरियाणा के पानीपत में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही 40 वर्षीय ऊषा की निर्मम हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पुलिस ने आरोपी प्रेमी महेंद्र पाल को रिफाइनरी रोड से गिरफ्तार किया है। महेंद्र ने ऊषा के शरीर पर 20 से अधिक बार चाकू से वार कर हत्या करने की बात कबूल की है। हत्या के बाद आरोपी शव को कमरे में बंद कर फरार हो गया था।
पुलिस के अनुसार, गंगाराम कॉलोनी में गुरुवार रात करीब 12 बजे इस वारदात को अंजाम दिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर एक दिन की रिमांड पर लिया है। ऊषा पिछले छह साल से गंगाराम कॉलोनी में किराए पर रह रही थी और दो साल पहले उनके पति का निधन हो गया था।