चीन को भारत का करारा जवाब, जापान बना बड़ा मददगार

चीन ने भारत को रेयर अर्थ मिनरल्स की आपूर्ति रोककर झटका देने की कोशिश की, लेकिन भारत ने तुरंत इसका समाधान निकाल लिया। दुर्लभ पृथ्वी खनिज, जिनमें लिथियम भी शामिल है, इलेक्ट्रिक वाहनों और अन्य तकनीकी उत्पादों के लिए महत्वपूर्ण हैं। भारत इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में तेजी से उभर रहा है और चीन को लगा था कि लिथियम आपूर्ति रोककर वह भारत को झुका देगा।
हालांकि, भारत ने तुरंत जापान के साथ मिलकर एक नई आपूर्ति श्रृंखला विकसित की है। पैनासोनिक, मित्सुबिशी केमिकल्स जैसी कई जापानी कंपनियां भारत में साझेदारी के अवसर तलाश रही हैं। अमरा राजा और रिलायंस जैसी भारतीय कंपनियों की जापानी उद्योगों के साथ लिथियम-आयन बैटरी आपूर्ति श्रृंखला पर बातचीत चल रही है। यह कदम चीन के दुर्लभ पृथ्वी क्षेत्र में एकाधिकार को चुनौती देगा, जहां वह वैश्विक आपूर्ति का 90% नियंत्रित करता है।