चीन में गहराया विवाह संकट, ‘बेबी मशीन’ बन रही हैं विदेशी महिलाएं

चीन में गहराया विवाह संकट, ‘बेबी मशीन’ बन रही हैं विदेशी महिलाएं

चीन में विवाह दर में लगातार गिरावट सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है। 2023 में जहाँ 7.7 मिलियन शादियाँ पंजीकृत हुईं, वहीं 2024 में यह संख्या घटकर 6.1 मिलियन रह गई है। इस गंभीर समस्या से निपटने के लिए चीन के राष्ट्रीय राजनीतिक सलाहकार चेन सोंगशी ने विवाह की कानूनी उम्र 22 से घटाकर 18 साल करने का प्रस्ताव रखा है। लिंगानुपात में भारी असंतुलन भी इस संकट का एक बड़ा कारण है, जहाँ दशकों की एक-संतान नीति के चलते पुरुषों की संख्या महिलाओं से कहीं ज़्यादा हो गई है।

विवाह संकट के कारण अब विदेशी दुल्हनों की तस्करी का एक बड़ा नेटवर्क उभर रहा है। हताश चीनी पुरुष शादी के लिए विदेशी लड़कियों को खरीद रहे हैं। इन महिलाओं को तस्करों द्वारा 2.6 लाख रुपये से 11.3 लाख रुपये तक में बेचा जा रहा है। ह्यूमन राइट्स वॉच की 2019 की रिपोर्ट के अनुसार, चीन-म्यांमार सीमा पर सुरक्षा की कमी और ढीले कानून प्रवर्तन के कारण तस्करों को आसानी हो रही है। चीनी सरकार ने इस समस्या से निपटने के लिए मार्च 2024 में तस्करी विरोधी अभियान शुरू किया और नवंबर 2024 में दो तस्करों को गिरफ्तार भी किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *