ओरल से 15 साल की लड़की हुई गर्भवती, चिकित्सा जगत हैरान
July 1, 2025

दक्षिण अफ्रीका के लेसोथो में 1988 की एक दुर्लभ घटना ने चिकित्सा विज्ञान को चौंका दिया था, जब 15 वर्षीय किशोरी बिना योनि मार्ग के भी गर्भवती हो गई। उसे ‘वेजाइनल एट्रेसिया’ नामक जन्मजात समस्या थी, जिसमें योनि का प्राकृतिक मार्ग नहीं होता। पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में पता चला कि वह गर्भवती है। डॉक्टरों ने सिजेरियन ऑपरेशन से एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया।
जांच में सामने आया कि ओरल सेक्स के दौरान निगले गए शुक्राणु पेट में चाकू की चोट के ज़रिए प्रजनन अंगों तक पहुँचे। किशोरी के कुपोषित होने के कारण पेट का एसिड शुक्राणुओं को नष्ट नहीं कर सका, जिससे वे गर्भाशय तक पहुँच कर अंडे को निषेचित करने में सफल रहे। यह मामला ब्रिटिश जर्नल ऑफ ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी में भी दर्ज किया गया था, जो चिकित्सा इतिहास में एक असाधारण घटना है।