भारत में थाईलैंड की पीएम को पद से हटाया, जानिए क्यों गहराया विवाद
July 1, 2025

थाईलैंड की प्रधानमंत्री पेतोंगतार्न शिनावात्रा को 800 साल पुराने शिव मंदिर से जुड़े विवादित फोन कॉल लीक होने के बाद संवैधानिक न्यायालय ने पद से निलंबित कर दिया है। यह निलंबन थाईलैंड में गहराते राजनीतिक संकट का नतीजा है। कंबोडिया के साथ सीमा पर स्थित प्रियविहार मंदिर को लेकर लंबे समय से दोनों देशों के बीच तनाव जारी है।
इस विवाद के बीच थाईलैंड की अर्थव्यवस्था पर भी नकारात्मक असर पड़ा है। फोन कॉल में शिनावात्रा और कंबोडिया के पूर्व प्रधानमंत्री हुन सेन के बीच की बातचीत लीक हो गई, जिसमें शिनावात्रा ने थाई सेना के एक जनरल की आलोचना की थी। इसके बाद थाईलैंड में राजनीतिक उथल-पुथल शुरू हो गई और अंततः उन्हें पद से हटा दिया गया।