वजन कम करें, जिम जाए बिना, जानें घरेलू नुस्खे
December 17, 2025

आज की जीवनशैली में वजन बढ़ना एक आम समस्या है। जहाँ कई लोग जिम जाकर पसीना बहाते हैं, वहीं कुछ ऐसे भी हैं जिनके पास समय नहीं या वे जिम जाना पसंद नहीं करते। ऐसे में, कुछ आसान घरेलू उपायों से जिम जाए बिना भी वजन कम किया जा सकता है। दालचीनी और नींबू पानी चर्बी कम करने में बेहद फायदेमंद हैं। ये दोनों प्राकृतिक डिटॉक्सिफायर शरीर से गंदगी निकालने और प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में मदद करते हैं।
एक कप गुनगुने पानी में दालचीनी पाउडर, नींबू का रस और शहद मिलाकर रोजाना पीने से वजन नियंत्रण में मदद मिल सकती है। खाने को धीरे-धीरे और चबाकर खाने से ओवरईटिंग से बचा जा सकता है, जिससे वजन नहीं बढ़ता। हालांकि, उच्च रक्तचाप या मधुमेह के मरीजों को ऐसे पेय पदार्थों का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।