UPTET, असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती पर संकट? यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग की अध्यक्ष प्रो. कीर्ति पांडेय ने दिया इस्तीफा, जानिए वजह

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (यूपीईएसएससी) की अध्यक्ष प्रोफेसर कीर्ति पांडेय ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। आयोग ने उनके इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है और आयोग के वरिष्ठतम सदस्य को कार्यभार सौंप दिया है।

इस्तीफे के पीछे उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का उल्लेख किया है। हालांकि, जब कई महत्वपूर्ण परीक्षाएं संभावित हैं, ऐसे समय में उनके इस फैसले को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि अध्यक्ष के इस्तीफा देने से आयोग की आगामी भर्ती परीक्षाओं की तैयारियों पर असर पड़ सकता है।

उच्च शिक्षा विभाग के विशेष सचिव गिरिजेश त्यागी की तरफ से जारी पत्र में बताया गया कि प्रो. पांडेय को 1 सितंबर 2024 को अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया था और उन्होंने 22 सितंबर को अपना त्यागपत्र दे दिया है।

आयोग के प्रावधानों के तहत, वैकल्पिक व्यवस्था के लिए आयोग के ज्येष्ठतम सदस्य को दिन-प्रतिदिन के कार्यों के लिए अध्यक्ष के रूप में अधिकृत कर दिया गया है। आयोग के वरिष्ठतम सदस्य रामसूचित को अब अध्यक्ष पद का दायित्व सौंप दिया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *