बांस की झाड़ियों में 20-22 साल के युवक-युवती के शव मिलने से सनसनी! क्या प्रेम-प्रसंग बना दर्दनाक अंत का कारण?

झाबुआ (मध्य प्रदेश): झाबुआ जिले के कल्याणपुरा थाना क्षेत्र के खेड़ा गांव के पास बांस की झाड़ियों में शुक्रवार को एक युवक और एक युवती के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने सबसे पहले बांस के झुरमुट में इन दोनों शवों को देखा, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

शुरुआती जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और पूरी घटना की वैज्ञानिक जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया।

पुलिस ने बताया कि दोनों मृतकों की उम्र करीब 20 से 22 वर्ष के बीच है। फोरेंसिक टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है ताकि घटना की गुत्थी सुलझाई जा सके। फिलहाल, पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *