ट्रंप से मिलने के लिए शाहबाज-मुनीर को करना पड़ा 30 मिनट इंतजार! व्हाइट हाउस की मुलाकात पर सस्पेंस

ट्रंप से मिलने के लिए शाहबाज-मुनीर को करना पड़ा 30 मिनट इंतजार! व्हाइट हाउस की मुलाकात पर सस्पेंस

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलने के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ और सेनाध्यक्ष असीम मुनीर व्हाइट हाउस पहुंचे। 2019 के बाद यह पहली बार है जब किसी पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने व्हाइट हाउस में ट्रंप से मुलाक़ात की। पहलगाम हमले के तनाव और भारत-अमेरिका शुल्क युद्ध के बीच हुई यह बैठक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। सूत्रों के अनुसार, बंद कमरे में हुई इस बातचीत में द्विपक्षीय संबंध, व्यापार, सुरक्षा और अफगानिस्तान सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।

हालांकि, इस हाई-प्रोफाइल मुलाकात के समय को लेकर विवाद खड़ा हो गया। स्थानीय समयानुसार शाम 4:30 बजे बैठक शुरू होने वाली थी, लेकिन प्रशासनिक कार्यों के कारण ट्रंप ने शहबाज़ और मुनीर को लगभग 30 मिनट इंतजार करवाया। इसके बाद शाम 6:18 बजे पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल व्हाइट हाउस से रवाना हुआ। मुलाकात से पहले, ट्रंप ने शहबाज़ शरीफ़ को ‘महान नेता’ और मुनीर को ‘महान व्यक्ति’ कहकर उनकी तारीफ की। व्हाइट हाउस ने इस बैठक का कोई विस्तृत ब्यौरा जारी नहीं किया है, जिसके कारण अचानक हुई इस बंद कमरे की बैठक को लेकर कयासबाजी तेज़ हो गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *