मेघालय का ‘नोंजरंग’ गाँव हुआ वायरल, जहाँ सुबह-सुबह दिखते हैं बादलों के समुद्र!

अगर कोई व्यक्ति भारत को अच्छी तरह से घूम ले, तो उन्हें विदेश यात्रा की ज़रूरत नहीं पड़ेगी—इस बात को मेघालय के एक गाँव ने फिर से साबित कर दिया है। हाल ही में इस गाँव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद हर कोई यहाँ घूमने को उत्सुक है। उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने भी अपने एक्स (X) अकाउंट पर इस गाँव की एक झलक शेयर की है।

नोंजरंग: बादलों के समुद्र का गाँव

इस गाँव का नाम नोंजरंग (Nongjrong) है। यह मेघालय की पूर्वी खासी पहाड़ियों के माओकिनरीउ तहसील के पास 1,094 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। लगभग 1,440 निवासियों वाला यह गाँव अपनी मजबूत सामुदायिक भावना के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ की मुख्य भाषाएँ खासी और अंग्रेजी हैं।

शिलांग से लगभग 60 किलोमीटर दूर स्थित, नोंजरंग को मेघालय की एक महत्वपूर्ण संपत्ति माना जाता है। इसकी घाटियाँ, जो भोर में बादलों के समुद्र की तरह दिखती हैं, एक मंत्रमुग्ध कर देने वाला सूर्योदय का दृश्य प्रस्तुत करती हैं।

नोंजरंग कैसे पहुँचें?

1. हवाई मार्ग से: सबसे नज़दीकी एयरपोर्ट गुवाहाटी का गोपीनाथ बोरदोलोई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है, जो भारत के प्रमुख शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। एयरपोर्ट से आप टैक्सी या बस से लगभग 150 किलोमीटर की यात्रा करके नोंजरंग पहुँच सकते हैं।

2. ट्रेन से: सबसे नज़दीकी प्रमुख रेलवे स्टेशन गुवाहाटी रेलवे स्टेशन है। स्टेशन से आप टैक्सी या बस लेकर नोंजरंग पहुँच सकते हैं।

3. सड़क मार्ग से:

  • बस रूट: गुवाहाटी से शिलांग के लिए सरकारी और निजी बसें चलती हैं। शिलांग से नोंजरंग पहुँचने में कार या टैक्सी से लगभग 2 घंटे का समय लगता है। गुवाहाटी से कुल यात्रा का समय लगभग 5 घंटे है।
  • सेल्फ़-ड्राइव: शिलांग से आप कार या किराए की गाड़ी से दो घंटे के भीतर नोंजरंग पहुँच सकते हैं। गुवाहाटी से दूरी लगभग 144 किलोमीटर है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *