लखीमपुर खीरी में खूनी हादसा, रोडवेज बस और वैन में भीषण टक्कर, पांच ने मौके पर तोड़ा दम, ‘बच्चा भी शामिल

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में आज सुबह रोडवेज बस और सवारियों से भरी वैन के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही पांच लोगों ने दम तोड़ दिया, जबकि हादसे में ९ लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में ६ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों में एक दो साल का बच्चा भी शामिल है।

सुबह ८ बजे हुआ भीषण हादसा यह भीषण सड़क हादसा रविवार को सुबह करीब आठ बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, रोडवेज बस लखीमपुर से लखनऊ जा रही थी, जबकि सवारियों से भरी वैन (जिसमें १५ लोग सवार थे) सीतापुर से लखीमपुर आ रही थी। ओयल मोड़ पर दोनों वाहनों की आमने-सामने से टक्कर हो गई। टक्कर की तीव्रता इतनी अधिक थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल और पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

मृतकों और घायलों की पहचान सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। क्षतिग्रस्त वैन से घायलों को बाहर निकाला गया और जिला अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया। मरने वालों में एक दो साल का बच्चा भी शामिल है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान गुड्डू उर्फ सुनील (निवासी एलआरपी), सरफराज (पिपर झाला), रामशंकर, बुद्धराम उर्फ बुद्धू (दोनों मोतीपुर बहराइच निवासी) के रूप में हुई है, जबकि एक मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है

इस हादसे में घायल होने वालों में बबली (३५ वर्ष, पत्नी सलमान), सलमान (४० वर्ष), नाज (३ वर्ष, पुत्री सलमान), पुष्पा, दिलकुश, रामलाल और शारदा (३२ वर्ष) शामिल हैं। सभी मृतक और घायल वैन में सवार थे, जबकि बस सवार किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है।

तेज गति को ठहराया जा रहा जिम्मेदार लखीमपुर खीरी थाना पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की और शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाने के साथ ही घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टि में यह हादसा तेज गति और वाहन चालकों द्वारा वाहन से नियंत्रण खो देने के चलते बताया जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *