गन वायलेंस का नया रूप, नाव से उतरकर भीड़ पर बरसाईं गोलियां, पुलिस कर रही संदिग्ध हमलावर की तलाश
अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना से आई एक हैरान कर देने वाली घटना ने सभी को दहला दिया है। शनिवार रात लगभग ९:३० बजे, साउथपोर्ट यॉट बेसिन क्षेत्र में स्थित अमेरिकन फिश कंपनी नामक एक लोकप्रिय पब और रेस्तरां में अचानक गोलियों की बौछार से माहौल अफरातफरी में बदल गया। इस हमले में कम से कम तीन लोगों की जान चली गई, जबकि सात अन्य घायल हुए हैं।
नाव से की गई अंधाधुंध फायरिंग यह हमला बेहद अप्रत्याशित था। जानकारी के मुताबिक, जब लोग वीकेंड एन्जॉय कर रहे थे, तभी अचानक एक नाव रेस्तरां के पास आकर रुकी। हमलावर ने नाव से उतरते ही भीड़ पर अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दीं। हमले के बाद हमलावर नाव से तेजी से मौके से फरार हो गया। इस वारदात ने वहां मौजूद लोगों में दहशत फैला दी।
पुलिस कर रही संदिग्ध की तलाश स्थानीय पुलिस के अनुसार, गोलीबारी में घायल हुए सात लोगों में से तीन ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। बाकी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस और जांच एजेंसियों ने इलाके को घेर लिया है और संदिग्ध की तलाश जारी है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमलावर अकेला था या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क काम कर रहा था।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सब कुछ अचानक हुआ। नाव से आई गोलीबारी इतनी तेज थी कि लोगों को समझ ही नहीं आया कि क्या हो रहा है। कई लोग सुरक्षित जगहों पर भागे, तो कई जमीन पर गिर गए। रेस्टोरेंट का खुशनुमा माहौल कुछ ही मिनटों में चीख-पुकार और अफरातफरी में बदल गया। यह हमला अमेरिकी समाज में गन वायलेंस की गंभीर समस्या पर एक बार फिर से सवाल खड़े करता है।