“यह मेरे बस की बात नहीं…” – ChatGPT ने इस ‘देसी’ पहेली का जवाब देने से किया मना! AI पर क्यों उठ रहे सवाल?

आज के दौर में लगभग हर मुश्किल सवाल का झटपट जवाब देने के लिए मशहूर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चैटबॉट ChatGPT एक आसान सी ‘देसी’ पहेली के आगे फेल हो गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने उन दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिनमें कहा जाता है कि AI भविष्य में इंसानों की नौकरी खा जाएगा।

इंस्टाग्राम पर @ai_paglu__ नाम के अकाउंट से पोस्ट किए गए इस वीडियो में एक यूजर ने ChatGPT से एक ऐसा सवाल पूछा, जिसका जवाब देने में AI के भी पसीने छूट गए

क्या था वह खुरापाती सवाल? यूजर ने ChatGPT से पूछा: “एक अंधे शख्स की बीवी मर गई है, यह बात गूंगा शख्स अंधे व्यक्ति को कैसे बताएगा?”

यह पहेली अच्छे-अच्छे दिमाग वालों को एक बार सोचने पर मजबूर कर देती है, और इस सवाल में ChatGPT भी बुरी तरह फंस गया। वीडियो में दिख रहा है कि यूजर काफी देर तक AI चैटबॉट से जवाब निकलवाने की कोशिश करता है, लेकिन कई बार कोशिश करने के बाद भी ChatGPT ने आखिरकार हार मान ली। चैटबॉट ने साफ कह दिया कि इस सवाल का जवाब देना उसके बस की बात नहीं है।

View this post on Instagram

A post shared by Ai_paglu (@ai_paglu__)

यह मजेदार वीडियो अब तक 17 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है, और लोग इस पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “ये पहेली तो AI के लिए आउट ऑफ सिलेबस निकली।” वहीं, एक अन्य यूजर ने तंज कसते हुए कहा, “एक आसान सी पहेली ने AI की हवा निकाल दी, ये इंसान की जॉब क्या ही खाएगा।” यह वीडियो साबित करता है कि तर्क और देसी दिमाग के आगे AI की स्मार्टनेस भी कमजोर पड़ जाती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *