डिजिटल हुआ खेल, प्रतिभागियों को QR कोड और वेब पोर्टल से मिली रूट की जानकारी, लाखों में आंकी गई कीमत

छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव की रंगत इस बार बलौदा बाजार जिले में और भी खास तरह से मनाई जा रही है। इसी कड़ी में आज सुबह “टूर दे बलौदाबाजार साइक्लोथॉन” का आयोजन किया गया। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने सुबह 6 बजे सोनबरसा वन विहार से साइक्लोथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह पहली बार है जब जिले में इतनी बड़ी साइक्लिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई है। इस आयोजन में न सिर्फ जिले के युवा बल्कि देश के अलग-अलग हिस्सों से करीब एक हजार प्रतिभागी शामिल होने पहुंचे। इस आयोजन को लेकर जिला प्रशासन, खेल प्रेमियों और युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। इस मौके पर कलेक्टर दीपक सोनी, पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

वेब पोर्टल और क्यूआर कोड की आधुनिक सुविधा आमतौर पर खेल आयोजनों में रूट और अन्य जानकारी कागज़ी माध्यम से दी जाती है, लेकिन बलौदा बाजार प्रशासन ने इसे आधुनिक रूप दिया है।

प्रतिभागियों की सुविधा के लिए विशेष वेब पोर्टल (https://tourdebalodacyclothon.com) और क्यूआर कोड लॉन्च किया गया। इस पोर्टल पर प्रतियोगिता का रूट, स्टार्ट और फिनिश प्वाइंट, सभी महत्वपूर्ण लोकेशन और गूगल मैप्स से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी उपलब्ध कराई गई।

साइक्लिंग को जीवनशैली बनाने का प्रयास जिला प्रशासन ने इस आयोजन को रजत जयंती महोत्सव से जोड़कर युवाओं को स्वास्थ्य, अनुशासन और पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया है। कलेक्टर दीपक सोनी का मानना है कि साइक्लिंग सिर्फ खेल नहीं बल्कि एक जीवनशैली है। आज के समय में जब लोग स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं, साइक्लिंग फिटनेस और मानसिक संतुलन बनाए रखने का सबसे अच्छा तरीका है। देशभर से आए लगभग 1000 प्रतिभागियों के उत्साह को देखते हुए प्रतियोगिता को दो श्रेणियों में बांटा गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *