बलरामपुर से CM योगी का सीधा संदेश, ‘यहां सिर्फ भारत का संविधान चलेगा, अराजकता नहीं’, 825 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण
रविवार को राजधानी रायपुर के भाटागांव इलाके से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘नक्सल मुक्त भारत’ के समापन सत्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने एक बड़ा और सख्त ऐलान किया: 31 मार्च 2026 तक देश नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त हो जाएगा।
सीएम योगी ने कठोर शब्दों में कहा कि भारत की धरती महापुरुषों के आदर्शों और त्याग से संचालित होगी, न कि ‘गजवा-ए-हिंद’ जैसे नारे से। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जिसे जहन्नुम जाना है, वही इस नाम पर अराजकता पैदा करने का कार्य करे। मुख्यमंत्री ने अपराधों और अराजक तत्वों पर हमला बोलते हुए कहा कि उनकी सरकार की नीति बिल्कुल साफ है—अपराध और गद्दारों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस।
उन्होंने सख्त लहजे में कहा, “दंगाई अगर दुस्साहस करेंगे तो उन्हें वही अंजाम भुगतना पड़ेगा, जैसा बरेली में मिला था।“
मासूम बच्चों के भविष्य से खिलवाड़:
सीएम योगी ने उन तत्वों की निंदा की जो मासूम बच्चों को शिक्षा से भटकाकर उनके हाथों में नफरत फैलाने वाले पोस्टर थमा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये लोग न सिर्फ अपनी जिंदगी बर्बाद कर रहे हैं बल्कि बच्चों और समाज के भविष्य से भी खिलवाड़ कर रहे हैं।
समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “वह दौर खत्म हुआ जब पुरानी सरकारें दंगे और आगजनी पर चुप रहती थीं।” डबल इंजन की सरकार हर नागरिक की सुरक्षा और विकास के लिए समर्पित है। उन्होंने दोहराया कि अगर किसी ने उपद्रव करने की कोशिश की तो सीधे नर्क जाने का रास्ता खुलेगा।
अफवाह और ड्रोन पर सख्ती:
सीएम ने कहा कि कुछ लोग प्रदेश में अफवाह और ड्रोन के नाम पर भय का माहौल पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे तत्वों के खिलाफ पुलिस और प्रशासन सख्ती से काम कर रहा है। गैंगस्टर एक्ट और संपत्ति जब्ती जैसे कड़े कदम उठाए जाएंगे।
बलरामपुर को मिली सौगातें:
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर बलरामपुर को मेडिकल कॉलेज और देवीपाटन मंडल को स्पोर्ट्स कॉलेज समेत 124 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने कहा कि बलरामपुर अब पिछड़ेपन की छवि से निकलकर आत्मनिर्भर और विकसित जनपद बनेगा, जो प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के विजन में विशेष योगदान देगा।