टॉस का बॉस’ कौन? फाइनल से पहले सट्टा बाजार हुआ गरम, खिताब की सबसे बड़ी दावेदार क्यों है सूर्यकुमार यादव की टीम इंडिया?

एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला आज, यानी 28 सितंबर को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से खेला जाएगा। 41 साल के एशिया कप के इतिहास में ऐसा पहली बार है कि टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK Asia Cup Final) के बीच होगा।

टीम इंडिया इस बार खिताब की सबसे बड़ी दावेदार मानी जा रही है। टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में है, जबकि पाकिस्तान की अगुवाई सलमान आघा कर रहे हैं। दोनों टीमों के बीच एक बेहद रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है।

टीम इंडिया का हालिया और एशिया कप रिकॉर्ड:

हाल के प्रदर्शन की बात करें तो, पिछले टी20 वर्ल्ड कप के बाद से टीम इंडिया ने 24 में से 21 मुकाबले जीते हैं, और इस दौरान महज तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। यह आँकड़ा सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया को मजबूत दावेदार बनाता है।

एशिया कप में टीम इंडिया का दबदबा बरकरार रहा है। टीम इंडिया अब तक 8 बार खिताब अपने नाम कर चुकी है, जबकि पाकिस्तान ने 2 बार यह टाइटल जीता है। एशिया कप के कुल 66 मुकाबलों में से भारत को 44 में जीत मिली है।

इस सीजन तीसरी बार टक्कर:

एशिया कप के इस सीजन में टीम इंडिया पहले ही पाकिस्तान को दो बार धूल चटा चुकी है। 14 सितंबर को लीग स्टेज में भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से रौंदा था, और सुपर-4 में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को छह विकेट से हराया था। आज फाइनल में दोनों टीमें तीसरी बार एक दूसरे से टकराएंगी।

सट्टा बाजार में भारत फेवरेट:

इस मैच से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) पूरी तरह से गरम है। सट्टा बाजार की भविष्यवाणी में भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Team India) फेवरेट चल रही है। सट्टा बाजार में जिस टीम पर कम भाव होता है, उसके जीतने की संभावना ज़्यादा होती है। यह रुझान बताता है कि भारत की जीत की उम्मीदें अधिक हैं, हालांकि पाकिस्तान की टीम कभी भी बाजी पलटने में माहिर मानी जाती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *