पलामू DC का फर्जीवाड़ा! साइबर अपराधियों ने बनाया जालसाजी का नया हथियार, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

झारखंड के पलामू जिले में डीसी समीरा एस के नाम से एक फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाने का मामला सामने आया है। इस फर्जी अकाउंट से कई लोगों और अधिकारियों को संदेश भी भेजे गए हैं। फर्जीवाड़े की जानकारी सामने आने के बाद सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, पलामू की ओर से एक अपील जारी की गई है, जिसमें लोगों को सावधान रहने के लिए कहा गया है। विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि लोग इस नंबर को ब्लॉक कर दें और इससे पूरी तरह सतर्क रहें।

वियतनामी नंबर से बनाया गया अकाउंट, पहले भी हो चुके हैं दो मामले:

दरअसल, जिस नंबर से यह फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाया गया है, वह वियतनाम का है। कई लोगों और अधिकारियों को मैसेज भेजे जाने के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। यह तीसरी बार है, जब साइबर अपराधियों ने पलामू डीसी के नाम से फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाया है। इससे पहले 2021-22 और 2022-23 में भी ऐसे मामले सामने आए थे। अपराधियों ने इसके साथ ही दो से ज्यादा फर्जी फेसबुक अकाउंट भी बनाए थे।

जाँच के दौरान पुलिस ने चौंकाने वाले खुलासे किए थे, जिसमें पता चला था कि फर्जी नाम पर बिहार से सिम कार्ड खरीदा गया था और उसी सिम कार्ड से यह फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाया गया था। पुलिस ने जाँच के दौरान कुछ संदिग्धों को हिरासत में भी लिया था। पुलिस फिलहाल फर्जी व्हाट्सएप और फेसबुक मामले की गहन जाँच कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *