बीच बाजार में भयानक आग, तीन फायर ब्रिगेड ने मिलकर बुझाई आग, लाखों के कपड़ों का माल जलकर खाक!

एक कपड़े की दुकान के सबसे ऊपरी मंजिल पर बने टीन शेड वाले गोदाम में आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली निरीक्षक आशीष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम और नगर निगम की फायर ब्रिगेड तुरंत मौके पर पहुँची।

कोतवाली निरीक्षक ने बताया कि सूचना के 10 मिनट के भीतर ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर थी। त्वरित कार्रवाई करते हुए, फायर ब्रिगेड ने करीब 20 मिनट में आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। मौके पर कुल तीन फायर ब्रिगेड और एक टैंकर पहुँचे, लेकिन शुरुआती दो फायर ब्रिगेड की मदद से ही आग बुझा ली गई।

दुकान के टॉप फ्लोर पर कपड़ों के गट्ठे (बंडल) और रिजेक्ट माल रखा हुआ था, जिसमें आग लगने से भारी धुआँ फैल गया था। आग बुझाने के बाद दूसरे फ्लोर पर रखे कपड़ों के बंडलों को हटाकर सुरक्षित किया गया।

पुलिस और नगर निगम की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया, क्योंकि यह दुकान आधा दर्जन अन्य दुकानों से सटी हुई थी। अगर आग विकराल रूप लेती तो भारी नुकसान हो सकता था। फिलहाल आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *