क्या आपकी उम्र 18 से 30 है? बिना देरी किए CG Vyapam में करें आवेदन, ₹22,400 से ₹71,200 वेतनमान वाली नौकरी

छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग ने तृतीय श्रेणी तकनीकी (कार्यपालिक) अभियाना अमीन (Amin) के पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 17 अक्टूबर 2025 तय की गई है, जबकि संभावित लिखित परीक्षा 7 दिसंबर 2025 को आयोजित होगी।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा:

  • शैक्षणिक योग्यता: अमीन पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
  • आयु सीमा: उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2025 को कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग जैसे SC/ST तथा अन्य पिछड़ा वर्ग (गैर क्रीमीलेयर) को नियमानुसार 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया और वेतनमान:

  • चयन प्रक्रिया: उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। सफल अभ्यर्थियों को 6 महीने के प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त अंकों के आधार पर प्राथमिकता दी जाएगी।
  • सैलरी (वेतनमान): चयनित उम्मीदवारों को लेवल-05 के तहत ₹22,400 से ₹71,200 तक का वेतनमान मिलेगा।
  • कुल पद: 50

आवेदन करने की प्रक्रिया:

  1. सबसे पहले छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
  2. Recruitment सेक्शन में अमीन भर्ती के लिए दिए गए Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  3. नए आवेदक सबसे पहले रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरकर आवश्यक जानकारियां (नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, आधार कार्ड) दर्ज कर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  4. रजिस्ट्रेशन के बाद लॉग-इन करके शैक्षणिक योग्यता, आरक्षण वर्ग, पता और अन्य व्यक्तिगत जानकारी सही तरीके से भरें।
  5. इसके बाद पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और अन्य जरूरी दस्तावेज स्कैन करके निर्धारित आकार में अपलोड करें।
  6. अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *