पर्दे के पीछे की कहानी, माधुरी दीक्षित को इन 5 सेलेब्स से हुआ था प्यार, पर रिश्ते में आई दरार की ये थी वजह!

बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय और ख़ूबसूरत एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने साल १९९९ में डॉ. श्रीराम नेने से शादी की। लेकिन इससे पहले उनका नाम बॉलीवुड और क्रिकेट जगत के कई बड़े सेलेब्स के साथ जुड़ चुका था। फिल्म ‘अबोध’ से करियर शुरू करने वाली माधुरी के ये सारे रिश्ते सफल नहीं हो पाए।

माधुरी दीक्षित के ‘अधूरे’ अफेयर्स की पूरी लिस्ट:

  • संजय दत्त: फिल्मों की शूटिंग के दौरान माधुरी और संजय दत्त एक-दूसरे के करीब आए और लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे। चूंकि संजय पहले से शादीशुदा थे और बाद में उनका नाम मुंबई बम विस्फोट से भी जुड़ गया, इसलिए माधुरी ने उनसे ब्रेकअप कर लिया।
  • अजय जडेजा: पॉपुलर क्रिकेटर अजय जडेजा से भी माधुरी का नाम जुड़ा था। कहा जाता है कि दोनों शादी भी करने वाले थे, लेकिन अजय के मैच फिक्सिंग मामले में फंसने के बाद माधुरी ने उनसे दूरी बना ली।
  • अनिल कपूर: माधुरी और अनिल कपूर की जोड़ी ने एक साथ कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। इनके बीच लिंकअप की खबरें अक्सर उड़ती थीं, लेकिन दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया।
  • जैकी श्रॉफ: माधुरी दीक्षित का नाम अभिनेता जैकी श्रॉफ से भी जुड़ा था। हालांकि, दोनों ने कभी भी इस रिश्ते पर मुहर नहीं लगाई।
  • मिथुन चक्रवर्ती: इस लिस्ट में मिथुन चक्रवर्ती का नाम भी शामिल है। बाद में माधुरी ने उनके साथ कुछ फिल्मों में काम करने से मना कर दिया, जिससे उनके रिश्तों में खटास आ गई थी, पर अब वे अच्छे दोस्त हैं।

इन सब रिश्तों के नाकाम होने के बाद माधुरी दीक्षित विदेश चली गईं, जहां उनकी मुलाकात डॉ. श्रीराम नेने से हुई। १७ अक्टूबर, १९९९ को साउथ कैलिफोर्निया में दोनों ने शादी की और माधुरी ने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली। इस शादी से उनके दो बेटे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *