प्रिलिम्स, मेन्स या इंटरव्यू? UPSC चेयरमैन अजय कुमार का ‘वर्चुअल टाउन हॉल’, 1 अक्टूबर को पाएं सभी सवालों के सटीक जवाब
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) या किसी भी सरकारी परीक्षा की तैयारी करने वाले कैंडिडेट्स के मन में अक्सर परीक्षा की तैयारी की रणनीति, सिलेबस, अच्छी किताबें, और प्रिलिम्स, मेन्स व इंटरव्यू की तैयारी से जुड़े कई सवाल होते हैं। अब इन सभी अभ्यर्थियों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है।
UPSC के अध्यक्ष अजय कुमार (Ajay Kumar) पहली बार खुद देशभर के सिविल सर्विस के अभ्यर्थियों से सीधे वर्चुअल टाउन हॉल (Virtual Town Hall) के जरिए संवाद करेंगे।
कब और कहां होगा यह कार्यक्रम?
बातचीत का यह प्रोग्राम १ अक्टूबर २०२५ को दोपहर १२ बजे से १ बजे तक चलेगा। इस ख़ास कार्यक्रम में अभ्यर्थी सीधे यूपीएससी चेयरमैन से अपने सवालों के जवाब पा सकते हैं।
इस प्रोग्राम का सीधा प्रसारण डीडी न्यूज (DD News) के यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा।
सवाल पूछने का तरीका क्या है?
कैंडिडेट्स दो तरीकों से चेयरमैन तक अपने सवाल पहुंचा सकते हैं:
१. ईमेल (Email): अभ्यर्थी ईमेल के जरिए अपने सवाल पहले से भेज सकते हैं। २. सोशल मीडिया (Live): लाइव प्रोग्राम के दौरान #AskChairmanUPSC हैशटैग का इस्तेमाल करके सोशल मीडिया पर भी अपने सवाल किए जा सकते हैं।
खुद चेयरमैन ने दी जानकारी
इस कार्यक्रम की जानकारी खुद यूपीएससी चेयरमैन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ (X) पर दी है। उन्होंने लिखा, “पहली बार आयोजित होने वाले UPSC वर्चुअल टाउन हॉल की मेजबानी को लेकर उत्साहित हूं! देश भर के अभ्यर्थी १ अक्टूबर २०२५ को दोपहर १२ से १ बजे तक, डीडी न्यूज यूट्यूब पर मुझसे सीधे जुड़ सकते हैं और ईमेल के जरिए प्रश्न या हैशटैग #AskChairmanUPSC का इस्तेमाल करके लाइव पूछ सकते हैं।”
बता दें कि १ अक्टूबर २०२५ को UPSC अपनी स्थापना के १०० साल पूरे कर रहा है