देखा है कभी मगरमच्छ को पेड़ पर चढ़ते? इस खूंखार जानवर का डर देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे आप!

जंगल की दुनिया में हर दिन कुछ न कुछ हैरान करने वाला होता रहता है, लेकिन इस बार जो हुआ, वह लोगों को खूब हंसा रहा है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप अपनी हँसी रोक नहीं पाएंगे। इस वीडियो में एक मादा मगरमच्छ एक विशाल नर मगरमच्छ को देखकर इतना डर गई कि वह भागते हुए सीधे पेड़ पर चढ़ गई!

आम तौर पर मगरमच्छ जैसे भारी-भरकम और खूंखार जानवरों के लिए पेड़ पर चढ़ना लगभग असंभव माना जाता है। लेकिन डर ने इस मादा मगरमच्छ से यह मुश्किल काम भी करवा दिया।

पानी के राजा को लगा डर

यह मजेदार वीडियो एक्स (X) प्लेटफॉर्म पर @AMAZlNGNATURE आईडी से शेयर किया गया है। वीडियो किसी जंगल के तालाब के पास का है, जहाँ मगरमच्छों का एक समूह रहता है।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक शख्स मछली पकड़ने वाली बंसी में मांस का एक टुकड़ा लिए हुए है, जिसे खाने के लिए एक मादा मगरमच्छ पानी से बाहर आती है। इसी दौरान, एक बहुत बड़ा नर मगरमच्छ सामने की ओर बढ़ता है। अपने से बड़े मगरमच्छ को देखते ही मादा मगरमच्छ इतनी घबरा जाती है कि वह सिर पर पैर रखकर भागने लगती है।

भागने की हड़बड़ी में, उसने सामने आए पेड़ की टहनी को ऐसे मजबूती से पकड़ा और किसी प्रोफेशनल पर्वतारोही की तरह उस पर चढ़ गई। मगरमच्छ की भागने की गति और उसका पेड़ पर चढ़ना देखकर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी हँसी नहीं रोक पा रहे हैं और लोटपोट हो रहे हैं।

यूज़र्स इस मजेदार घटना पर कमेंट करते हुए लिख रहे हैं कि यह मगरमच्छों के इतिहास की सबसे मज़ेदार घटना है। कई लोगों ने मज़ाक में लिखा कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि पानी का राजा इतना डर भी सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *