अरबाज खान बनने वाले हैं दोबारा पिता! पत्नी शूरा के बेबी शावर में टाइट सिक्योरिटी के बीच पहुंचे सलमान खान, वीडियो वायरल

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) अक्सर ही किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। इस बीच इंटरनेट पर अब सलमान खान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सलमान खान टाइट सिक्योरिटी के बीच नजर आ रहे हैं।

दरअसल, सलमान खान का जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह अरबाज खान (Arbaaz Khan) और उनकी पत्नी शूरा खान (Sshura Khan) की बेबी शावर सेरेमनी से सामने आया है। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान अपनी गाड़ी में बैठ रहे हैं और इस दौरान वह सभी को सलाम भी करते हैं। वीडियो में भाईजान के आस-पास भारी सुरक्षा नजर आ रही है और सलमान के ठीक पीछे उनके बॉडीगार्ड शेरा (Shera) हैं।

अरबाज और शूरा के चेहरे पर दिखा ‘ग्लो’

सोशल मीडिया पर सामने आए एक अन्य वीडियो में होने वाले मम्मी-पापा यानी अरबाज खान और शूरा खान भी एक साथ पोज देते नजर आए। दोनों के चेहरे पर खुशी और एक अलग ही ग्लो भी नजर आ रहा है। यूजर्स ने अरबाज और शूरा के इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स किए हैं।

गौरतलब है कि अरबाज खान और शूरा ने दिसंबर २०२३ में एक प्राइवेट शादी की थी, जिसमें सिर्फ फैमिली और फ्रेंड्स ही शामिल हुए थे। अब कपल की लाइफ में खुशियां दोगुनी होने वाली हैं, क्योंकि वे जल्द ही पैरेंटहुड (Parent-hood) की शुरुआत करने वाले हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *