३ महीने बाद खुल रहा हरियाणा का कलेसर नेशनल पार्क! १ अक्टूबर से शुरू होगी जंगल सफारी, १ सप्ताह के लिए मुफ्त एंट्री का ऐलान!

हरियाणा के सबसे बड़े कलेसर नेशनल पार्क में जंगल सफारी लंबे समय से बंद थी। मानसून सीजन के कारण इसे ३ महीने के लिए बंद कर दिया गया था। लेकिन १ अक्टूबर से यमुनानगर जिले का कलेसर नेशनल पार्क दोबारा से पर्यटकों से गुलजार होने जा रहा है।

यमुनानगर वाइल्डलाइफ विभाग ने पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए पहले एक सप्ताह तक मुफ्त टिकट का ऐलान किया है। कलेसर के अंदर विभाग ने १४ किलोमीटर जंगल सफारी के लिए एक बेहतरीन रास्ता तैयार किया है और सफारी के लिए ४ प्राइवेट गाड़ियों का भी इंतजाम किया है। लगभग २ घंटे के इस मनमोहक नजारे को पर्यटक अपने कैमरे में कैद कर सकते हैं।

सफारी में मौजूद जानवर

इस जंगल सफारी की सबसे खास बात यह है कि यहां हाथी, चीता, बाघ, सांभर, खरगोश, अजगर, कोबरा जैसे वन्यजीवों को देखा जा सकता है। पार्क में १ टाइगर, ४६ तेंदुए और १५ हाथी मौजूद हैं। जानवरों के लिए पार्क के अंदर पानी के कई अलग-अलग ओध (जलाधार) भी बनाए गए हैं।

सफारी का समय और सरकारी योजना

जंगल सफारी सुबह ६ बजे शुरू हो जाती है और शाम ५ बजे तक इसका आनंद लिया जा सकता है।

सरकार की योजना इस जंगल सफारी को चलाने की यह भी है कि कलेसर जंगल उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल से सटा हुआ है, जिस वजह से यहां पर्यटकों की भरमार रहती है। इसके आसपास हथिनीकुंड बैराज, प्राचीन मठ और कई ऐतिहासिक मंदिर जैसे दर्शनीय स्थल भी हैं। सरकार खास ध्यान देकर इसे और बेहतर बनाना चाहती है।

वन्य प्राणी विभाग के रक्षक सुमित गुर्जर ने बताया कि हर साल की तरह दोबारा से जंगल सफारी शुरू की जा रही है और पूरी तैयारी कर ली गई है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जंगल सफारी केवल विभाग की गाड़ी में ही की जा सकती है; पर्यटक अपना प्राइवेट वाहन या पैदल पार्क में नहीं घूम सकते।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *