‘बिहार में कमाने नहीं, सेवा करने आया हूं’, प्रशांत किशोर ने खोला 3 साल का ‘बहीखाता’, 241 करोड़ की कमाई का दिया हिसाब!

बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, चुनावी बयानबाजियां और एक-दूसरे को नीचा दिखाने का सिलसिला तेज हो गया है। जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर (पीके) इस बार NDA और INDIA ब्लॉक के सामने कड़ी टक्कर पेश कर रहे हैं। अपनी पार्टी की फंडिंग पर लगे आरोपों पर सफाई देने के लिए प्रशांत किशोर ने पटना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि वह बिहार में कमाने नहीं, बल्कि सेवा करने आए हैं और उन्हें बाकी नेताओं जैसा न समझा जाए। अपनी विश्वसनीयता स्थापित करने के लिए पीके ने अपनी आर्थिक स्थिति को पूरी तरह पारदर्शी बनाया है।

3 साल का वित्तीय रिकॉर्ड सार्वजनिक: प्रशांत किशोर ने कॉन्फ्रेंस में पिछले 3 सालों का अपनी व्यक्तिगत कमाई और कंसल्टेंसी फर्म का बहीखाता खोलकर सामने रख दिया। उन्होंने बताया कि उन्होंने कहां-कहां से पैसे कमाए, कितना टैक्स और GST दिया, और अपने बैंक अकाउंट की जानकारी भी साझा की। इसके साथ ही, उन्होंने जनसुराज पार्टी को मिले चंदे का भी पूरा ब्यौरा पेश किया।

पीके ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जो अहम वित्तीय आंकड़े सामने रखे:

  • पिछले 3 सालों में कंसलटेंट के तौर पर उनकी कुल कमाई 241 करोड़ रुपए रही (यानी सालाना 80 करोड़ से ज्यादा)।
  • इस अवधि में उन्होंने 31 करोड़ रुपए से ज्यादा GST दिया (यानी प्रतिवर्ष 10 करोड़ से अधिक)।
  • इसके अलावा, उन्होंने 20 करोड़ रुपए से ज्यादा इनकम टैक्स भी जमा करवाया है।

पीके ने यह भी बताया कि उन्होंने एक कंसल्टेंसी असाइनमेंट से 11 करोड़ रुपए की कमाई की थी, जिसके तहत उन्हें एक कंपनी के प्रोडक्ट लॉन्च की रणनीति बनानी थी।

जांच एजेंसियों को खुली चुनौती: अपनी कमाई को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि वह ED और अन्य सभी जांच एजेंसियों से अपनी कमाई की जांच करवाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जनसुराज पार्टी के संस्थापक की कुल नेटवर्थ 45 से 60 करोड़ रुपए के बीच हो सकती है। उन्होंने कंसलटेंसी फर्म के जरिए अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों के लिए चुनावी कैंपेन किए हैं, जिसके लिए उन्होंने 100 करोड़ रुपए तक की फीस ली है। पीके ने 2014 में बीजेपी, 2015 में जेडीयू और दिल्ली में आम आदमी पार्टी के लिए भी चुनावी रणनीतिकार के तौर पर काम किया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *