गाना-वाना सब फेल! इस बंदे ने कुत्ते की आवाज़ निकालकर जमाया रंग,वीडियो देखकर लोटपोट हो रहे लोग
सोशल मीडिया की दुनिया वाकई गज़ब है, जो रातों-रात किसी को भी स्टार बना देती है। इस समय एक ऐसा ही हैरतअंगेज वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स के अविश्वसनीय हुनर को देखकर आप दंग रह जाएंगे। शख्स ने कुत्ते की हूबहू आवाज़ निकालकर तबले के साथ ऐसी जुगलबंदी की है कि वीडियो सुनकर लोग हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे हैं।
वायरल वीडियो में दो शख्स परफॉर्म करते दिख रहे हैं। एक तबले पर अपना हाथ आजमा रहा है, तो दूसरा बंदा गाने की तैयारी करता दिख रहा है। लेकिन जैसे ही परफॉरमेंस शुरू होती है, बंदा गाने की बजाय कुत्ते की आवाज़ निकालकर तबले के साथ ताल से ताल मिलाता है। इस तरह शुरू होती है तबले और ‘डॉग-वॉयस’ की अनोखी जुगलबंदी।
शख्स की कलाकारी और टाइमिंग देखकर सोशल मीडिया यूज़र उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं। हर कोई वीडियो देखकर कह रहा है- “वाह! क्या बात है।”
इस मज़ेदार वीडियो को kajaljiidkd नाम के यूज़र ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देख लिया है और जमकर लाइक-कमेंट किया है। एक शख्स ने कमेंट किया- “कम से कम 500 बार वीडियो देखा। तेरा मजा आता है देखने में।” इस अनोखे टैलेंट ने शख्स को रातोंरात सोशल मीडिया का नया सेंसेशन बना दिया है।