हनी बेजर की हैरतअंगेज हिम्मत! विशाल हाथी से भिड़ा छोटा जानवर, 2 करोड़ से ज्यादा व्यूज

अफ्रीका के जंगल से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जहां एक छोटे से हनी बेजर (Honey Badger) ने विशालकाय हाथी को चुनौती दी। जिम्बाब्वे के ह्वांगे (Hwange) स्थित सबले वैली के इस वायरल वीडियो में, अपने उग्र स्वभाव और निर्भीकता के लिए जाने जाने वाले बेजर ने बिना डरे हाथी पर हमला कर दिया। वीडियो में दिखाया गया है कि हाथी के पास जाकर बेजर उसके पैर पर काट लेता है, जिससे गुस्साए गजराज ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और अपने भारी-भरकम पैर से उसे जमीन पर दबाकर पटक दिया।

हाथी के वार के बाद भी, बेजर ने हार नहीं मानी और कुछ ही देर में घायल अवस्था में उठकर दोबारा हाथी की ओर बढ़ा। बेजर का यह जुझारूपन देखकर पर्यटक दंग रह गए। दूसरी बार हाथी ने उसे कई बार पटका, जिससे यह साफ हो गया कि वह अब कोई नरमी नहीं बरतेगा। अमालिंडा सफारी कलेक्शन द्वारा साझा किया गया यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और अब तक इसे 20 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है, जिसमें लाखों लोग बेजर के अविश्वसनीय साहस को देखकर अचंभित हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Amalinda Safari Collection (@amalindasafaricollection)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *