‘वह कैथोलिक थीं, कोई कंट्रोवर्सी नहीं!’ तेजस्वी यादव ने बताया पत्नी राजश्री संग रोमांस का राज

आरजेडी (RJD) नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अपनी पत्नी राजश्री यादव (शादी से पहले नाम: रचेल गोडिन्हो) के साथ अपने प्रेम और पारिवारिक जीवन को लेकर खुलकर बात की है। तेजस्वी ने स्पष्ट किया कि उनकी पत्नी कैथोलिक थीं, लेकिन यह उनके परिवार के लिए कभी कोई विवाद (Controversy) नहीं रहा। उन्होंने कहा, “वह कैथोलिक थीं। वह कंट्रोवर्सी नहीं थी हमारे परिवार के लिए। न तो हमारे परिवार को कभी कोई समस्या थी और न ही उन्हें।”

तेजस्वी ने राजनीति में व्यस्त रहते हुए भी परिवार को समय देने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जब बच्चे बड़े हो रहे होते हैं, तो उनके साथ समय गुजारने का वह सबसे अच्छा वक्त होता है। राजनीति में समय निकालना मुश्किल होता है, लेकिन ऐसा करना पड़ता है। उन्होंने यह भी बताया कि उनके और राजश्री के बीच रोमांस आज भी बरकरार है।

दिल्ली में पहली डेट और ‘गलावटी कबाब’ की यादें

आरजेडी नेता ने अपनी पहली डेट से जुड़ा दिलचस्प किस्सा भी साझा किया। उन्होंने बताया कि वे दोनों दिल्ली में रहते थे और खूब घुमा करते थे। उन्होंने कहा, “हम लोग दिल्ली में घूमा करते थे। एक-एक रास्ता और गलियां पता हैं।” तेजस्वी ने बताया कि वह राजश्री को दिल्ली में ड्राइव पर लेकर जाया करते थे। उस जमाने को याद करते हुए उन्होंने कहा, “उस जमाने में खान चाचा होते थे… कार पार्क करके रोल खाते थे। गलावटी कबाब खाते थे।” तेजस्वी ने खुलासा किया कि राजश्री भी फूडी हैं और उन्हें खाना-पीना पसंद है, इसलिए वे दिल्ली के अच्छे रेस्तरां ढूंढकर वहां खाना खाते थे।

तेजस्वी और राजश्री ने साल 2021 में शादी की थी। उनकी बेटी कात्यायनी का जन्म मार्च 2023 में हुआ था, और मई 2025 में उनके बेटे इराज का जन्म हुआ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *