वायरल हुआ राजा भैया का ‘शस्त्र पूजन’! दर्जनों लाइसेंसी हथियारों की हुई पूजा, समर्थक भी हुए शामिल

यूपी के प्रतापगढ़ जिले के कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने दशहरा के मौके पर शस्त्र पूजन किया, जिसका वीडियो सामने आया है और यह तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कई टेबलों पर दर्जनों लाइसेंसी हथियार रखे नजर आ रहे हैं, जिसकी कुंडा विधायक विधि-विधान से पूजा करते दिख रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, शस्त्र पूजन का यह भव्य कार्यक्रम कुंडा के बेती महल परिसर में आयोजित हुआ। इस बार के शस्त्र पूजन में पहली बार राजा भैया के कई समर्थक भी शामिल हुए, जिनके हथियार भी पूजन के लिए एक साथ रखे गए थे। राजा भैया परिवार के करीब 30 लाइसेंसी असलहों का पूजन बड़ी संख्या में हुआ।

सामने आए वीडियो में साफ दिख रहा है कि सफेद चादर बिछे टेबलों पर दर्जनों हथियार सजे हुए हैं। पंडित मंत्र पढ़ रहे हैं और राजा भैया श्रद्धापूर्वक हथियारों पर गुलाब के फूलों की पंखुड़ियां छिड़क रहे हैं। यह कार्यक्रम ऐसे समय में हुआ है, जब बीते दिनों राजा भैया की पत्नी ने भी सोशल मीडिया पर असलहों के जखीरे की तस्वीर पोस्ट की थी। दशहरा के दिन उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान सहित कई राज्यों में पारंपरिक रूप से शस्त्र पूजन किया जाता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *