नीलम गिरी की प्राइवेट लाइफ का सबसे बड़ा खुलासा, क्या सच में टूट चुका है भोजपुरी एक्ट्रेस का रिश्ता? ‘पति’ की फोटोज वायरल
भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी इन दिनों सलमान खान के पॉपुलर शो ‘बिग बॉस 19’ में छाई हुई हैं। शो में उनकी सक्रियता और परफॉर्मेंस को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इन सबके बीच उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है— सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि वह शादीशुदा हैं और उनके पति के साथ कुछ तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं।
नीलम गिरी ने अब तक अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर कभी सार्वजनिक तौर पर बात नहीं की है। उनके कथित पति का नाम उपेंदर गिरी बताया जा रहा है, जिनकी अलग-अलग पोज़ की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। हालांकि, इस दावे पर एक्ट्रेस या उनके परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
हालांकि, दिलचस्प बात यह है कि नीलम गिरी शो के अंदर अपनी टूटी शादी का जिक्र पहले ही कर चुकी हैं। कुनिका सदानंद और तान्या से बात करते हुए नीलम ने अपनी मैरिड लाइफ पर सवाल पूछे जाने पर हिचकते हुए जवाब दिया था, “समझिए खत्म हो चुकी है। एक इंसान अवसर देते-देते थक गया है। मुझे स्वाभिमानी लड़के पसंद हैं, जो स्वाभिमानी नहीं है मेरे बस की बात नहीं उनके साथ रहना। वही सब कहानी है।” नीलम का यह कबूलनामा और उनकी कथित शादी की वायरल हो रही तस्वीरें, दोनों मिलकर उनकी निजी जिंदगी के इर्द-गिर्द सनसनी पैदा कर रही हैं।