एल्विश यादव के बाद अब दीपक चाहर! क्या ‘बिग बॉस’ के लिए आईपीएल से ब्रेक ले रहे हैं भारतीय क्रिकेटर? जानिए पूरा मामला
चर्चित विवादास्पद टीवी रियलिटी शो बिग बॉस में समय-समय पर कुछ न कुछ ऐसा होता रहता है, जिसकी कल्पना ना दर्शक करते हैं और ना ही अंदर बैठे कंटेस्टेंट। कुछ ऐसा ही इस बार होने वाला है, जब शो में एक वाइल्ड कार्ड एंट्री होगी।
दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर बिग बॉस में जाने वाले हैं। यहां सवाल खड़ा होता है कि जब वह आईपीएल और घरेलू क्रिकेट से अपना करियर अच्छी तरह चला रहे हैं, तो बिग बॉस में जाने की आवश्यकता क्यों पड़ गई। इसका जवाब काफी दिलचस्प है।
रिपोर्ट के अनुसार, दीपक अपनी बहन मालती चाहर को छोड़ने के लिए बिग बॉस जाने वाले हैं। मालती इस शो का हिस्सा बन सकती हैं लेकिन इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अगर मालती वहां जाती हैं, तो यह एक वाइल्ड कार्ड एंट्री होगी।
वाइल्ड कार्ड से जीतने के आसार कम ही होते हैं। अब तक एल्विश यादव ही एकमात्र कंटेस्टेंट हैं, जो वाइल्ड कार्ड में जाकर शो जीते थे (हालांकि वह बिग बॉस ओटीटी था)। ऐसे में मालती चाहर के वाइल्ड कार्ड के तौर पर आने पर दीपक चाहर का शो में जाना दर्शकों के लिए एक बड़ा सरप्राइज होगा।