बीजापुर पुलिस को बड़ी सफलता! मुठभेड़ स्थल से एक माओवादी का शव मिला, विस्तृत जानकारी एनकाउंटर खत्म होने के बाद

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के थाना गंगालूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच गुरुवार, 2 अक्टूबर की सुबह से मुठभेड़ जारी है। माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर पुलिस और अर्धसैनिक बलों की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इसी दौरान सुबह लगभग 11 बजे से दोनों ओर से रुक-रुककर फायरिंग हो रही है।

मुठभेड़ की पुष्टि

बीजापुर पुलिस अधिकारी एएसपी चंद्रकांत गवर्णा ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को अब तक एक माओवादी का शव, एक हथियार, विस्फोटक सामग्री और अन्य नक्सली सामान बरामद हुआ है। मारे गए नक्सली की शिनाख्त अभी नहीं हुई है।

अधिकारियों का कहना है कि वर्तमान में ऑपरेशन चल रहा है, इसलिए जवानों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मुठभेड़ स्थल और सुरक्षा बलों की संख्या जैसी संवेदनशील जानकारी सार्वजनिक नहीं की जा रही है।

पुलिस ने माना बड़ी सफलता

पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ खत्म होने के बाद घटनास्थल और बरामद सामग्री संबंधी विस्तृत रिपोर्ट अलग से जारी की जाएगी। जिले में चल रहे इस अभियान से सुरक्षा बलों का मनोबल ऊंचा है और पुलिस इसे एक बड़ी सफलता मान रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *